1 या 2 अगस्त: सावन की शिवरात्रि कब है? जानें


By Ashish Mishra29, Jul 2024 10:00 PMjagran.com

सावन की शिवरात्रि

हिंदू धर्म में सावन की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इसकी तारीख को लेकर लोग अधिक कन्फ्यूज हैं। आइए जानते हैं कि इस बार सावन शिवरात्रि कब है?

सावन की शिवरात्रि कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल सावन शिवरात्रि का पर्व 02 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा की जाती है।

सावन शिवरात्रि शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 02 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 26 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 03 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर होगा।

पूजा सामग्री लिस्ट

सावन शिवरात्रि पर पूजा के लिए फूल, बेल पत्र, चंदन, शहद, दही, देसी घी, धतूरा, रोली, दीपक, पूजा के बर्तन, गंगाजल और साफ जल को एकत्र कर लें।

सावन शिवरात्रि पूजा विधि

इस दिन स्नान करने करके सूर्य को जल अर्पित करें। इसके बाद एक चौकी को साफ करके उस पर शिव जी और माता पार्वती की प्रतिमा रखें।

शिव जी का अभिषेक करें

सावन शिवरात्रि पर कच्चा दूध, गंगाजल और जल से शिव जी का अभिषेक करें और शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि अर्पित करें।

दीपक जलाएं

सावन शिवरात्रि की रात में शिव मंदिर में जाकर 11 दीपक जलाएं। इस दौरान वहीं खड़े होकर ओम नमः शिवाय मंत्र का मन में जाप करें।

सावन शिवरात्रि के उपाय

शादी में बाधा का सामना कर रहे लोगों को सावन शिवरात्रि या सोमवार के दिन शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ