इसके उपयोग भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं कि ज्यादा मात्रा में नमक खाने से शरीर में कौन से रोग होने लगते हैं?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को पर्याप्त मात्रा में शामिल करना चाहिए।
कई लोग ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करते हैं। ऐसे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसके अलावा, खून में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, इसे पतला करने से बॉडी सेल्स से पानी निकलने लगता है।
ज्यादा मात्रा में नमक खाने से शरीर के कई हिस्सों में सूजन की समस्या होने लगती है। अगर आपकी उंगलियों या शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन है, तो ज्यादा मात्रा में नमक खाने से बचें।
ज्यादा नमक खाने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिसकी वजह से सिर दर्द हो सकता है। हमेशा पर्याप्त मात्रा में ही नमक का सेवन करें।
ज्यादा मात्रा में नमक खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।
ज्यादा नमक खाने से किडनी पर दबाव बढ़ सकता है। जिससे इसकी क्रियाशीलता पर प्रभाव पड़ सकता है और किडनी खराब हो सकती है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ