सावन के दूसरे सोमवार पर इन चीजों से करें अभिषेक


By Ashish Mishra29, Jul 2024 06:00 AMjagran.com

सावन का महीना

सनातन धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान शिव जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि सावन के दूसरे सोमवार पर किन चीजों से अभिषेक करें?

सावन का दूसरा सोमवार

आज यानी 28 जुलाई को सावन माह का दूसरा सोमवार है। इस दिन भोलेनाथ का अभिषेक करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

इन चीजों से करें अभिषेक

सावन के दूसरे सोमवार पर कई शुभ चीजों से शिव जी का अभिषेक कर सकते हैं। इन चीजों से अभिषेक करने पर जीवन में सकारात्मक बदलाव होने लगता है।

दही से अभिषेक करें

सावन के दूसरे सोमवार पर दही से अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को भवन और वाहन की प्राप्ति होती है।

गाय के दूध से अभिषेक करें

सावन में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।

घी से अभिषेक करें

सावन के दूसरे सोमवार पर घी से अभिषेक करना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है और शिव जी प्रसन्न होते हैं।

शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

शिव जी की पूजा करते समय शिवलिंग पर बेलपत्र, चंदन, अक्षत और फल आदि चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से शिव जी की कृपा बनी रहती है।

मंत्र का जाप करें

सावन में सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र का जाप करना चाहिए।

पढ़ते रहें

सावन महीने में पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ