पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की अक्सर विराट कोहली के साथ तुलना की जाती है।
आज हम आपको इन दोनों क्रिकेटर्स के ओवरऑल रन के बारे में बताएंगे।
बाबर आजम ने अब तक कुल 47 टेस्ट, 92 वनडे और 99 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
बाबर ने टेस्ट में 48.63 की औसत से कुल 3696 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 9 शतक और 26 अर्धशतक अपने नाम किए।
वनडे करियर की बात करें तो बाबर ने 59.79 की औसत से 4664 रन, 17 शतक और 22 अर्धशतक जड़े।
टी-20 इंटरनेशनल में बाबर आजम ने 41.42 की औसत से 3355 रन, 2 शतक और 30 अर्धशतक जड़ चुके हैं।
विराट ने अब तक कुल 104 टेस्ट मैच, 265 वनडे और 115 टी-20 मैच खेल चुके हैं।
कोहली ने टेस्ट में अब तक 48.91 की औसत से कुल 8119 रन बनाए, जिसमें वे 27 शतक, 7 दोहरे शतक और 28 अर्धशतक जड़ चुके हैं।
वनडे करियर की बात करें तो इस अनुभवी बल्लेबाज ने 57.47 की औसत से कुल 12471 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 44 शतक और 64 अर्धशतक अपने नाम किए।
वहीं टी-20 इंटरनेशनल में कोहली 52.74 की औसत से कुल 4008 रन, 1 शतक और 37 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं।