टीम इंडिया के पूर्व तेजगेंदबाज एस. श्रीसंत ने भारतीय टीम को कुछ मुकाबलों में अपने दम पर जीत दिलाई थी। वहीं आईपीएल स्पॉट में फिक्सिंग को लेकर उन्हें सात साल का बैन झेलना पड़ा था।
मैदान से दूर रहने के दौरान श्रीसंत में भारी बदलाव आया और वे किसी बॉडी बिल्डर की तरह दिखने लगे।
अपने शुरुआती दिनों में क्रिस गेल एक दुबले पतले क्रिकेटर थे लेकिन समय बीतने के साथ ही चोट के चलते गेल को अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान देना पड़ा।
गेल कभी भी विकेटों के बीच तेज नहीं रहे, लेकिन उन्होंने ऐसी बॉडी बनाई कि उनके करियर का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ने लगा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की फिटनेस का जवाब नहीं है। जब कोहली पहली बार फर्स्ट क्लास मैच खेलने उतरे तो एक गोल-मटोल बच्चे की तरह दिखते थे।
कोहली ने विशेष आहार के साथ फिटनेस पर लगातार काम किया और जिम में हर दिन लगभग 3 से 4 घंटे बिताए। कोहली अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जिम की तस्वीरें शेयर करते हैं।
श्रीलंकाई स्पिनर महीष तीक्ष्ण ने भी गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। 2017 से 18 के आसपास उनका वजन लगभग 117 किलोग्राम था इसके बाद तीक्ष्ण ने जिम में कड़ी मेहनत और अपनी डाइट पर ध्यान देना शुरु कर दिया।
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज क्रिस टेमलेट अपने खेल के दिनों में एक दुबले पतले शख्स थे लेकिन रिटायरमेंट के बाद ट्रेमलेट ने गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया और वे बॉडीबिल्डर बन गए।
इंग्लैंड के पांच टेस्ट और एक वनडे मैच खेलने वाले डेविड लॉरेंस का क्रिकेट करियर घुटने की चोट के चलते काफी छोटा रहा। जिसके चलते वे आगे चलकर बॉडीबिल्डर बन गए।