भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2023 की शानदार शुरुआत कर श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में आतिशि पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने केवल 67 गेंदों में 83 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने 9 चौके और तीन छक्के जमाए। जिसमें रोहित ने अपने वनडे करियर के 9500 रन पूरे किए।
रोहित शर्मा बतौर ओपनर पहली 150 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले नंबर वन बैट्समैन बन गए हैं। उन्होंने 149 पारियों में 61 अर्धशतक जमाए।
रोहित ने हाशिम अमला के रिकॉर्डस को तोड़ दिया है, जिन्होंने 150 वनडे पारियों में 58 अर्धशतक जमाए थे।
रोहित शर्मा ने घरेलू जमीन पर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने के मामले में सुनील गावस्कर की बराबरी की।
हिटमैन ने घरेलू जमीन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 50वां अर्धशतक पूरा किया और सुनील गावस्कर की बराबरी की।
रोहित ने बतौर ओपनर एक बार फिर हाशिम अमला को पीछे छोड़ते हुए वनडे क्रिकेट में अपने 7500 रन पूरे किए।