Odi में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ी


By Amrendra Kumar Yadav21, Aug 2024 03:30 PMjagran.com

क्रिकेट की लोकप्रियता

क्रिकेट की लोकप्रियता की बात करें तो दुनियाभर में इस खेल की लोकप्रियता बहुत अधिक है। क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज है।

सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले खिलाड़ी

ऐसे खिलाड़ियों की बात करेंगे, जो अपने ओडीआई करियर में सर्वाधिक बार रन आउट हुए हैं। कई बार खिलाड़ी दूसरे प्लेयर की गलती की वजह से भी रन आउट का शिकार हो जाते हैं।

श्रीलंका के मार्वन अटापट्टू

इस लिस्ट में श्रीलंका के बल्लेबाज मार्वन अटापट्टू का नाम पहले स्थान पर है। अटापट्टू वनडे में सर्वाधिक 41 बार रन आउट हुए हैं।

राहुल द्रविड़ दूसरे स्थान पर

वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। द्रविड़ अपने ओडीआई करियर में 40 बार रन आउट हुए हैं।

इंजमाम-उल-हक

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक भी ओडीआई में 40 बार रन आउट हुए हैं। इंजमाम और राहुल दोनों के नाम बराबर रन आउट का रिकॉर्ड है।

महेला जयवर्धने

श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। जयवर्धने ओडीआई करियर में 39 बार रन आउट हुए हैं।

मोहम्मद युसुफ

वहीं, पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद युसुफ इस लिस्ट में चौथा स्थान रखते हैं। युसुफ अपने ओडीआई करियर में 38 बार रन आउट हुए हैं।

वसीम अकरम

वसीम अकरम स्विंग के बादशाह के रूप में जाने जाते हैं। अकरम अपने करियर में 38 बार रन आउट हुए हैं।

ये खिलाड़ी ओडीआई करियर में सर्वाधिक बार रन आउट हुए हैं। क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com