इन दिग्गज क्रिकेटर्स पर बन चुकी है बायोपिक


By Farhan Khan21, Aug 2024 10:33 AMjagran.com

युवराज सिंह की बायोपिक

हाल में दिग्‍गज क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक का अनाउंसमेंट किया गया। यह अनाउंसमेंट टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने किया।

इन क्रिकेटर्स पर बन चुकी है बायोपिक  

इस बायोपिक को भूषण कुमार और रवि भगचांदका प्रोड्यूस करेंगे। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि युवराज सिंह के अलावा इन दिग्गज क्रिकेटर्स पर भी बायोपिक बन चुकी है।  

प्रवीण तांबे

इस लिस्ट में पहले नंबर पर प्रवीण तांबे आते हैं। इन पर बनी बायोपिक में श्रेयस तलपड़े ने मुख्य किरदार निभाया था।

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर डॉक्यूमेंट्री बनी है, जिसका नाम सचिन अ बिलियन ड्रीम्स है।

मोहम्मद अजहरुद्दीन

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की लाइफ पर फिल्म बन चुकी है। जिसका नाम अजहर है। फिल्म में इमरान हाश्मी मुख्य किरदार में थे।

कपिल देव

कपिल देव की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने पहली बार 1983 में वनडे विश्‍व कप जीता था। इसके चलते फिल्म 83 बनाई गई। इसमें रणवीर सिंह मुख्य किरदार में थे।

एमएस धोनी

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी पर भी बायोपिक बन चुकी है। इनकी बायोपिक का नाम एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी है।

सुशांत सिंह राजपूत

इस बायोपिक में धोनी का किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था और फिल्‍म के डायरेक्‍टर नीरज पांडे थे।

अब देखना बाकी होगा कि युवराज सिंह की बायोपिक दर्शकों के दिल पर कितना राज करेगी। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com