Skin Care में इन चीजों से बनाएं दूरी, वरना होने लगेंगे नुकसान


By Ashish Mishra02, Oct 2024 07:11 PMjagran.com

स्किन को चमकदार बनाना

अक्सर लोग स्किन को चमकदार बनाने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं कि स्किन केयर के दौरान किन चीजों को लगाने से बचना चाहिए?

स्किन केयर टिप्स

कई लोग स्किन केयर करते समय घरेलू चीजों का उपयोग करते हैं। इसके से कई चीजें ऐसी होती हैं, जो चेहरे पर निगेटिव इफेक्ट डालती हैं।

इन चीजों से दूरी बनाएं

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे स्किन पर लगाने से बचना चाहिए। इन चीजों को लगाने से स्किन को फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं।

नींबू लगाने से बचें

वैसे तो नींबू चेहरे को चमकदार बनाने और फाइन लाइन्‍स को दूर करने में मददगार है। लेकिन, इसे अकेले स्किन पर लगाने से एलर्जी और खुजली की समस्या हो सकती है।

टूथपेस्ट का इस्तेमाल न करें

कई लोग चेहरे से दाग-धब्बों दूर करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसमें कई ऐसे केमिकल होते हैं, जो स्किन पर खुजली और जलन को बढ़ा सकता है।

बेकिंग सोडा के उपयोग से करें

अकेले बेकिंग सोडा को स्किन पर उपयोग करने से बचना चाहिए। इसे लगाने से स्किन पर बुरा असर पड़ सकता है और दाने-धब्बे पड़ सकते हैं।

चीनी का इस्तेमाल करने से बचें

कई बार लोग स्किन केयर करते समय चीनी का इस्तेमाल करते हैं। इसके कण स्किन को डैमेज कर सकते हैं, जिसकी वजह से स्किन सेंसिटिव होने लगती है।

दाग-धब्बों की समस्या

चेहरे पर इन चीजों को अकेले लगाने से नुकसान होने लगता है। इससे स्किन पर दाग-धब्बों की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, स्किन डैमेज होने लगती है।

पढ़ते रहें

स्किन केयर टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ