जानिए रोने के 5 फायदे


By Mahak Singh10, Jan 2023 03:53 PMjagran.com

रोना

रोना मनुष्यों की एक सामान्य क्रिया है, जो कई अलग-अलग भावनाओं से उत्पन्न हो सकती है।

शोधकर्ता

शोधकर्ताओं ने शोध में पाया है कि रोने से हमारे शरीर और दिमाग दोनों को फायदा होता है।

रोने के फायदे

आइए जानते हैं रोने से होने वाले दिलचस्प फायदों के बारे में।

शरीर होता है डिटॉक्स

आंसुओं में स्ट्रेस हार्मोन और अन्य टॉक्सिन्स होते हैं, शोधकर्ताओं के अनुसार, आंसू इन चीजों को आपके शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं।

सपोर्ट मिलता है

यदि आप उदास महसूस कर रहे हैं, तो रोने से आपके आस-पास के लोगों को पता चलता है कि आपको सपोर्ट की आवश्यकता है।

दर्द कम करता है

लंबे समय तक रोने से ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन रिलीज होते हैं, ये फील-गुड केमिकल्स हैं। जो शारीरिक और भावनात्मक दर्द दोनों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

मूड बेहतर

दर्द कम करने में आपकी मदद करने के साथ-साथ रोने से आपका मूड भी अच्छा होता है।

दुःख से उबरने में मदद

जब आप दुखी होते हैं तो रोना विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है, यह आपको इससे उबरने में मदद करता है।