Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि के दौरान करें ये काम, माता रानी की होगी कृपा


By Amrendra Kumar Yadav07, Oct 2023 12:09 PMjagran.com

Shardiya Navratri

शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 15 अक्टूबर से हो रहा है। अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से इस पर्व की शुरूआत होती है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा, अर्चना की जाती है।

व्रत का पालन

इस दौरान लोग माता रानी की पूजा करते हैं व कलश की स्थापना करते हैं। इस समय माता रानी के व्रत भी रखे जाते हैं।

नवरात्रि के दौरान करें ये काम

नवरात्रि के दौरान ये काम करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। ऐसे ही कुछ काम के बारे में बताएंगे, जिनको नवरात्रि के दौरान करने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

घर में रखें साफ-सफाई

घर में सफाई का विशेष महत्व है। नवरात्रि के दौरान घर में साफ-सफाई रखें। घर की सफाई करने के बाद घर के मुख्य द्वार पर मां दुर्गा के पदचिह्न बनाएं।

सुबह शाम करें आरती

मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए सुबह शाम मां दुर्गा की आरती करें। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और परिवार के लोगों पर माता रानी की कृपा बनी रहती है।

अखंड ज्योति जलाएं

इस दौरान अखंड ज्योति जलाएं, ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अखंड ज्योति में नियमित रूप से घी व तेल डालते रहें।

कन्या पूजन

नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व है। नवरात्रि के दौरान कन्याओं को भोजन कराएं व क्षमता के अनुसार उन्हें दान दें।

तन और मन की स्वच्छता

नवरात्रि के दौरान तन और मन की स्वच्छता रखें। मन में किसी भी तरह के बुरे विचार न लाएं। इस दौरान मांस, मदिरा आदि का सेवन न करें।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com