अच्छी नींद लेना मनुष्य के लिए बहुत ही जरूरी है। अगर व्यक्ति की नींद पूरी नहीं होती तो उसका पूरा दिन आलस्य से भरा रहता है।
कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बुरा सपना आने के कारण अचानक डर कर उठ जाते हैं। ऐसे में इस समस्या से निजात के लिए वास्तु से जुड़े आप ये उपाय कर सकते हैं।
वास्तु के अनुसार, कमरे की सही दिशा पूर्व या उत्तर होनी चाहिए। घर में छोटे बच्चे हैं तो पालने या बिस्तर का सिरा उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए।
अगर आपको बार-बार डरावने सपने आते हैं, तो अपने कमरे में एक सफेद या लाइट ब्लू रंग का चदर या पर्दा लगा सकते हैं।
अपने बेड के पास एक तांबे का पात्र रखना शुभ माना जाता है. बच्चों को डर न लगे, इसके लिए उन्हें तांबे की एक छोटी चीज, जैसे कि सिक्का, पहनने की सलाह दी जाती है।
हल्दी की गांठ पर मौली बांधकर उसे अपने सिरहाने रखकर सोएं। इस उपाय से बुरे सपने आने बंद हो जाते हैं।
अगर डर के कारण बार-बार आपकी नींद टूटती है तो तकिए के पास छोटी इलायची रखनी चाहिए। इससे आपको रात में डर नहीं लगेगा।
रात को सोने से पहले घड़े में पानी भरकर रखें और सुबह उठकर उस पानी को किसी पौधे में डाल दें। इस उपाय से डर लगने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com