हर कोई अमीर बनना चाहता है, इसके लिए वह काफी मेहनत भी करता है लेकिन कई बार मेहनत करने के बाद भी अपने सपने को पूरा नहीं कर पाता और पैसों की तंगी बनी रहती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई बार कुछ दोषों के कारण भी ऐसा होता है, इसी तरह नींबू के भी कुछ उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति सफलता पा सकता है।
घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए एक नींबू लें और चौराहे पर जाकर अपने ऊपर से उसे सात बार उतार लें, इसके बाद उसके टुकड़े करके नींबू का पहला भाग पीछे की ओर, दूसरा भाग आगे की ओर फेंक दें और सीधे घर चले आएं।
अगर आप नौकरी पाने में असफल हो रहे हैं, तो सुबह एक नींबू लेकर उसे 4 लौंग फूल सहित गाड़ दें, इसके बाद हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
यदि कोई व्यक्ति अपने भाग्य को जगाना चाहता है तो एक नींबू लेकर उसे सिर के ऊपर से सात बार घुमाकर उसके दो टुकड़े करके फेंक दें, आपका सोया हुआ भाग्य जाग जाएगा।
अगर आपको मेहनत के बावजूद भी व्यापार में सफलता नहीं मिल रही है तो शनिवार के दिन नींबू को चार टुकड़ों में काटकर चारों दिशाओं में फेंक दें, ऐसा करने से आपको जल्द ही सफलता मिलेगी।