हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि से श्राद्ध यानि पितृ पक्ष शुरू हो जाते हैं। जिनका समापन आश्विन माह की अमावस्या तिथि को होता है।
वही इस साल 2024 में श्राद्ध आज यानि 17 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान पितरों को खुश करने के लिए तर्पण, ब्राह्मणों को भोजन, दान-पुण्य, पिंडदान आदि किया जाता है।
वही इस श्राद्ध की अवधि के दौरान हमें कई चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से हमारे पूर्वज प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।
मान्यता के अनुसार पितृ पक्ष में चांदी की कोई चीज दान करने से पितरों को शांति मिलती है। ऐसे में हमें अगर संभव हो तो ऐसा करना चाहिए।
इस अवधि के दौरान गुड़ का दान भी लाभकारी होता है। ऐसा करने से परिवार के लोगों के रिश्तों में मिठास आती हैं।
इस अलावा श्राद्ध में काले तिल दान करने का भी खास महत्व होता है। काले तिल के दान से जीवन की परेशानियां और कुंडली के बुरे ग्रहों का असर खत्म होता है।
पितृ पक्ष में चावल और गेंहू का दान भी लाभदायी माना गया है। इसको करने से शुभ फल और आशीर्वाद प्राप्त होता है।
गौदान हर दान में सबसे श्रेष्ठ होता है और पितृ पक्ष में इसको करने से इसका और ज्यादा असर होता है। गाय के दान से साधक को सुख-समृद्धि और पितरों को भगवान विष्णु के चरणों में स्थान मिलता है।