अंजीर में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन-ई,ए, बी ,के जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि सुबह-सुबह अंजीर का पानी पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अंजीर में फाइबर मौजूद होता है। ऐसे में सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। आपको भी पीना चाहिए।
अंजीर में प्राकृतिक शुगर होता हैं, जो सुबह के समय ऊर्जा प्रदान करता है और दिनभर एनर्जी से भरपूर रहने में मदद करता है।
अगर सुबह-सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल सेहतमंद रहता है।
इसके चलते हार्ट अटैक का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है। यह ड्रिंक बीपी में किसी रामबाण से कम नहीं है।
अंजीर के पानी में कम कैलोरी होती है। ऐसे में सुबह में इसका पानी से वजन कंट्रोल में रहता है। आपको जल्दी ही फर्क नजर आने लगेगा।
अंजीर के पानी में कई सारे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ऐसे में इसके पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है।
इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए रोज अंजीर का पानी पिएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com