शरीर में विटामिन-बी12 नहीं होगा कम, ऐसे खाएं सहजन की पत्तियां


By Farhan Khan13, Sep 2024 07:00 AMjagran.com

विटामिन-बी12

विटामिन-बी12 शरीर के सही विकास और इसे स्वस्थ बनाए रखने में काफी अहम भूमिका निभाता है। यह शरीर के खून और नर्व सेल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

मोरिंगा की पत्तियां

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसकी कमी को दूर करने के लिए आप सहजन की पत्तियां खा सकते हैं।

ऐसे खाएं मोरिंगा की पत्तियां

मोरिंगा में विटामिन-ए, बी2, बी6, बी12, सी, डी और ई जैसे पोषक तत्व होते हैं। आइए जानते हैं कि विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए सहजन की पत्तियां कैसे खाएं?

मोरिंगा की पत्तियां विटामिन-बी12 से भरपूर

मोरिंगा को आमतौर पर इसकी फलियां, फूल और पत्ते सभी खाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इसकी पत्तियां विटामिन-बी12 से भरपूर होती हैं।

जूस या सब्जी के रूप में खाएं

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी दूर करने के लिए आप इसे जूस के रूप में या फिर इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।

सैंडविच में खाएं

इसकी सब्जी काफी स्वादिष्ट होती है। इसके अलावा सलाद, सूप या फिर सैंडविच में भी आप इन पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विटामिन बी12 की कमी

खाने-पीने की गलत आदतें और तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने लगती है।

आपको आराम मिलेगा

शरीर में विटामिन-बी12 को कमी को पूरा करने के लिए आप सहजन की पत्तियां जरूर खाएं। आपको काफी फायदा मिलेगा।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com