सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। यह महीना भोलेनाथ की पूजा के लिए बहुत उत्तम है। इस दौरान पड़ने वाले सभी व्रत का फल दोगुना मिलता है।
सावन के दौरान प्रदोष व्रत का महत्व भी बढ़ जाता है। ये दोनों ही व्रत भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है।
इस माह यह व्रत 1 अगस्त 2024, यानी आज रखा जा रहा है। शिव जी की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको इस दिन का उपवास जरूर रखना चाहिए।
आज हम बताएंगे कि सावन के पहले प्रदोष व्रत पर अगर आप ये काम करते हैं, तो घर से गरीबी चली जाएगी। आइए इसके बारे में जानें।
आपको प्रदोष व्रत वाले दिन, शाम के समय दारिद्र्य दहन शिव स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे दरिद्रता का नाश होता है।
विश्वेश्वराय नरकार्णव तारणाय कर्णामृताय शशिशेखर धारणाय कर्पूरकांति धवलाय जटाधराय दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...
गौरी प्रियाय रजनीशकलाधराय कालान्तकाय भुजगाधिप कंकणाय गंगाधराय गजराज विमर्दनाय दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...
भक्तिप्रियाय भवरोग भयापहाय उग्राय दुर्गभवसागर तारणाय ज्योतिर्मयाय गुणनाम सुनृत्यकाय दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...
चर्माम्बराय शवभस्म विलेपनाय भालेक्षणाय मणिकुंडल मण्डिताय मंजीर पादयुगलाय जटाधराय दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...