धन आगमन के लिए शुक्रवार को करें ये 4 काम


By Ashish Mishra01, Aug 2024 10:00 PMjagran.com

शुक्रवार का दिन

यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित रहता है। धन आगमन के लिए शुक्रवार के कई काम करने चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन से काम करने से धन प्राप्ति होती है?

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना

धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

शुक्रवार को करें ये काम

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे शुक्रवार के दिन करना बेहद शुभ माना जाता है। इन कामों को करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

एकाक्षी नारियल अर्पित करें

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करने से धन लाभ होता है।

कमल का फूल अर्पित करें

मां लक्ष्मी को लाल रंग के फूल बेहद पसंद होते हैं। पूजा करते समय कमल का फूल अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और साधक पर कृपा बरसाती हैं।

गाय को रोटी खिलाएं

शुक्रवार के दिन गाय को रोटी और गुड़ खिलाना फायदेमंद होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की कमी दूर होने लगती है।

इन चीजों का दान करें

शुक्रवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को कपड़े और खाने की चीजें दान करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

शुक्रवार को इन 4 कामों को करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है और व्यापार में अच्छा पैसा कमाता है।

पढ़ते रहें

धन से जुड़ी समस्या को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ