अक्सर लोग ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि इन मरीजों को डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
कई ऐसी चीजें होती हैं, जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होती हैं। इन चीजों को खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
इसे खाने से शरीर को कई तरह के पौष्टिक तत्व मिलते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करता है।
इसकी कच्ची कली खाने से ब्लड वेसल्स को फैलने में मदद मिलती है। इससे ब्लड फ्लो में सुधार होता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होने लगता है। लहसुन का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।
इसमें पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में होता है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसके लिए आप दिनभर में 1-2 केले का सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है।
हरी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम होते हैं। पालक जैसी हरी सब्जियों को खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है।
शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करना चाहिए। रोजाना 20-30 मिनट एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और अन्य बीमारियों के होने का भी खतरा कम होता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ