गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इन दिनों लोग डाइट में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली चीजें शामिल कर रहे हैं। चुकंदर इन्हीं में से एक है। इसे पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है।
चुकंदर इतनी फायदेमंद होने के बावजूद कुछ लोगों के लिए हानिकारक मानी जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर किन 2 लोगों को चुकंदर खाने से बचना चाहिए? आइए इसके बारे में जानें।
चुकंदर में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, मैंगनीज, नाइट्रेट और बीटालेन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
कुछ लोगों को चुकंदर से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर रैशेज, खुजली या अन्य लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में आपको भूल से भी चुकंदर नहीं खानी चाहिए।
चुकंदर में ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी स्टोन के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकती है। अगर आपको भी यह समस्या है, तो चुकंदर न खाएं।
जब भी चुकंदर खाएं, तो इसकी टाइमिंग का खास ख्याल रखें। सुबह में खाली पेट चुकंदर खाना सबसे बेस्ट माना जाता है। हालांकि, आप बाकी समय में भी चुकंदर खा सकते हैं।
चुकंदर खाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको इसे ज्यादा नहीं खाना है। आपका पेट खराब हो सकता है। इसके अलावा आपको एसिडिटी भी हो सकती है।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपके लिए चुकंदर बेस्ट साबित हो सकती है। इसमें कैलोरी काफी मात्रा में पाई जाती है और कैलोरी वजन घटाने में सहायक मानी जाती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com