Alia की ड्रेसेज पहनकर करें स्लिम फिगर को फ्लॉन्ट


By Akshara Verma20, Jun 2025 08:00 PMjagran.com

Alia की गॉर्जियस ड्रेसेज

यंग गर्ल्स बर्थडे पार्टी या इवेंट में फिगर को फ्लॉन्ट करने के लिए बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Alia Bhatt की इन सेसी ड्रेसेज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

मेटल टॉप

एक्ट्रेस ने कर्वी फिगर को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए ब्लैक पेंट के साथ मेटल के टॉप को स्टाइल किया है, जो काफी एलिगेंट लुक दे रहा है।

डेनिम शॉर्ट ड्रेस

यंग गर्ल्स न्यूड मेकअप के साथ नॉर्मल हैंगआउट पर इस डेनिम ड्रेस को कर्ली हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं। साथ ही, लुक को कंप्लीट करने के किए आप बोल्ड न्यूड मेकअप को ट्राई कर सकती हैं।

ब्लेजर लुक

एक्ट्रेस ने सेसी और हॉट लुक के लिए फॉर्मल आउटफिट को गोल्डन नेकलेस के साथ स्टाइल किया है, जो काफी एलिगेंट लग रहा है। आप ऑफिस इवेंट में एक्ट्रेस के आउटफिट को कॉपी कर सकती हैं।

वेलवेट गाउन

रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी में ग्लैमरस लुक लेने के लिए आलिया का यह वेलवेट गाउन एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। आप इसे मेसी बन और लाइट कर्ली हेयर स्टाइल के साथ पहन सकती हैं।

स्लिट गाउन

पार्टी में फिगर को फ्लॉन्ट करने के लिए आप एक्ट्रेस के इस स्लिट गाउन को कैरी कर सकती हैं। साथ ही, बोल्ड लिप्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

डिजाइनर शॉर्ट ड्रेस

एक्ट्रेस इस डिजाइनर ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। आप ड्रेस को बोल्ड मेकअप के क्लब पार्टीज में कैरी कर सकती हैं।

डिजाइनर जंपसूट

Alia ने फ्लावर जंपसूट के साथ लॉन्ग ब्लेजर को स्टाइल किया है, जो काफी एलिगेंट लुक दे रहा है। कॉलेज इवेंट्स में स्टाइलिश दिखने के लिए आप इस आउटफिट को कॉपी कर सकती हैं।

Alia Bhatt की ये ड्रेसेज यंग गर्ल्स के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। आप फिगर को फ्लॉन्ट करने के लिए इन्हें ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@aliaabhatt)