सावन में ये सपने आना किसी शुभ समाचार से कम नहीं


By Farhan Khan27, Jul 2024 06:06 PMjagran.com

स्वप्न शास्त्र

स्वप्न शास्त्र के अनुसार हमें कई तरह के सपने आते हैं, जिनमें से कुछ को शुभ माना जाता है, तो वहीं कुछ सपने अशुभ होते हैं।

सावन के शुभ सपने

आज हम आपको बताएंगे कि सावन में कौन-से सपने व्यक्ति को भोलेनाथ की कृपा प्राप्ति का संकेत देते है। आइए जानें।

शिवलिंग दिखना

सावन में सपने में शिवलिंग का दिखाई देना एक बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि भगवान शिव की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी हुई है।

शिव मंदिर दिखना

अगर आपको सपने में शिव मंदिर दिखाई देता है, तो यह आपके जीवन में खुशियां और सुख-समृद्धि आने का संकेत हो सकता है।

सांप देखना

सावन में सपने में सांप देखना किसी शुभ समाचार से कम नहीं है। आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली हैं।

मान-सम्मान में वृद्धि

वहीं अगर आप सपने में सांप को पकड़ते हुए देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

शिव जी को ध्यान मुद्रा में बैठे हुए देखना

अगर किसी व्यक्ति को सावन के दौरान शिव जी को ध्यान मुद्रा में बैठे हुए नजर आते हैं, तो इसका मतलब है कि शिव जी के आपके ऊपर असीम कृपा होगी।

मां गंगा के दर्शन

अगर सपने में मां गंगा के दर्शन होते हैं, तो इसका मतलब है कि अच्छे दिन आने वाले हैं। किस्मत पलटने वाली हैं।

सावन में ये देखना किसी शुभ समाचार से कम नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com