Pitru Paksha 2023: पितरों के आशीर्वाद के लिए दान करें ये 5 चीजें


By Ashish Mishra06, Oct 2023 02:53 PMjagran.com

पितृ पक्ष

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पितरों की पूजा करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि किस दौरान किन चीजों का दान करना चाहिए?

दान करना

पितृ पक्ष में दान करने की मान्यता होती है। ऐसा करने से पुण्य और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इस दौरान कुछ चीजों को दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

जौ का दान करना

पितृ पक्ष में जौ का दान करना काफी शुभ माना जाता है। यह दान स्वर्ण दान के बराबर होता है। इससे पितर प्रसन्न होता हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सरसों के तेल का दान

पितृ पक्ष में पितरों के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा इस तेल को दान करने से धन की प्राप्ति होती है।

काले तिल का दान

पितृ पक्ष में काले तिल का विशेष महत्व होता है। इस दौरान काले तिल का दान करने से संतान की प्राप्ति होती है।

गोदान करना

हिंदू धर्म में गाय का दान करना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। वहीं, पितृ पक्ष में गोदान करने से पितर खुश होते हैं। इसे किसी ब्राह्मण या गरीब व्यक्ति को दान करना चाहिए।

सफेद मिठाई का दान करना

सफेद रंग सकारात्मकता का प्रतीक होता है। पितृ पक्ष में सफेद मिठाई का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं।

पिंडदान करना

अगर आपकी कुंडली में पितृ दोष है तो पिंडदान और श्राद्ध करना चाहिए। ऐसा करने से दोष खत्म होने लगता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ