बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में हम इसे पानी में भिगोकर खाते हैं। बता दें कि बादाम का भूरा छिलका फाइबर से भरपूर होता है।
दरअसल, हम में से ज्यादातर लोग बादाम खाते समय उसके छिलके उतार कर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
जी हां, बादाम के छिलकों में उतने ही पोषक तत्व होते हैं, जितने बादाम में। ऐसे में आइए जानते हैं बादाम के छिलकों के फायदे।
बादाम के छिलकों में मौजूद फाइबर के कारण पेट को बार-बार भूख नहीं लगने देता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
अगर आप रोजाना बादाम के छिलकों का सेवन करते हैं, तो यह पाचन को मजबूत और कई बीमारियों से बचाए रखता है।
बादाम के छिलके सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह बालों को चमकदार और त्वचा को मुलायम बनाता है।
बादाम के छिलकों में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं,जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
बादाम के छिलके का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही, ये वायरल बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
बादाम के छिलकों से कई फायदे होते हैं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva