आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से हर कोई बालों के टूटने से परेशान है। हालांकि, अब ये आम समस्या हो गई है।
घने और लंबे बालों की चाहत तो हर कोई रखता है, लेकिन आजकल ऐसा होना थोड़ा मुश्किल हो गया है। ऐसे में बालों के लिए अरंडी का तेल बालों के लिए फायदेमंद है।
अरंडी का तेल बालों को पोषण देता है। अगर आप भी बालों में अरंडी का तेल इस्तेमाल करते हैं, तो आइए जानते हैं इसके बेमिसाल फायदों के बारे में।
अरंडी के तेल में मौजूद एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण बालों की खुजली, जलन और डैंड्रफ से बचाता है। साथ ही, ये दोमुंहे बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।
अरंडी का तेल बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है। अगर आप हफ्ते में दो से तीन बार बालों में तेल लगाते हैं, तो बाल घने हो जाते हैं।
अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो बालों में अरंडी के तेल की मालिश करें। ऐसा आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं।
अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं, तो बालों में अरंडी का तेल लगाएं। यह बालों को सफेद होने से बचाता है।
गर्मी के मौसम में बालों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। यदि आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो अरंडी के तेल लगाएं।
अरंडी का तेल बालों में लगाने से ये गजब फायदे होते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva