चांद सा निखार पाने के लिए चेहरे पर लगाएं यह लेप


By Farhan Khan16, Jun 2025 04:51 PMjagran.com

स्किन संबंधी परेशानियां होना

आज के समय में स्किन संबंधी परेशानियां होना आम बात है। इसके लिए तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं। इनके अपने साइइ इफेक्ट्स होते हैं।

चांद सा निखार पाने के लिए लगाएं यह लेप

आज हम आपको एक ऐसे लेप के बारे में बताएंगे, जिसे चेहरे पर लगाने से आप चांद सा निखार पा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी मिल सकें।  

हल्दी और बेसन का लेप

हम आपको हल्दी और बेसन के लेप बारे में बता रहे हैं। इसमें एंटी-सेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को चमकदार बनाने का काम करते हैं।

चेहरे पर नूर के लिए हल्दी और बेसन का लेप लगाएं  

अगर आप अपने डेली रूटीन में हल्दी और बेसन का लेप शामिल करते हैं, तो इससे आपके चेहरे पर नूर आएगा और स्किन भी लंबे समय तक हेल्दी रहेगी।

हल्दी और बेसन का लेप लगाने का तरीका

हल्दी और बेसन का लेप लगाने के लिए 1 चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच गुलाब जल लें। अब इन चीजों को अच्छे से मिक्स करें।  

20 मिनट बाद चेहरा धो लें

जब ये चीजें अच्छे से मिक्स जाए, तो इस लेप को अपने चेहरे पर लगाएं। तकरीबन 20 मिनट अपना चेहरा धो लें। आपको काफी फर्क नजर आ जाएगा।

स्किन में आती है नमी

चेहरे पर हल्दी और बेसन का लेप लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह स्किन में नमी लाने का काम करता है। ये दोनों चीजें स्किन को अंदर से पोषण देती है।

पिंपल्स से राहत

अगर आप चेहरे के पिंपल्स से परेशान हैं, तो आपको एक बार हल्दी और बेसन का लेप ट्राई करना चाहिए। इस लेप में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com