सनातन धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व होता है। इस माह में शिव जी की पूजा करने का विधान है। आइए जानते हैं कि सावन में किन वास्तु टिप्स को अपनाने से शिव की कृपा होती है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु को नियमों का पालन न करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए सावन महीने में वास्तु टिप्स को अपनाना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
वास्तु के अनुसार, सावन में शिवलिंग स्थापित करना बेहद शुभ होता है। इसे ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए।
सावन महीने में घर में शिव जी की तस्वीर लगाना चाहिए। इसे उत्तर दिशा में लगाना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से परिवार के ऊपर शिव जी की कृपा बनी रहती है।
सावन महीने में घर के मुख्य द्वार पर गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए। इसके साथ ही, मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, सावन महीने में शमी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। इसे शिव जी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को आशीर्वाद प्राप्त होता है।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो सावन में इन वास्तु टिप्स का पालन करें। इससे कार्य में सफलता मिलती है।
सावन महीने में पालन करने वाले नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ