विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब वेटलिफ्टिंग करने लगा रोबोट: बैलेंस बिगड़ा तो हो गया कुछ ऐसा, वीडियो हो रहा वायरल

Published: Tue, 25 Aug 2026 04:05 PM (IST)

बीजिंग में चल रहे वर्ल्ड ह्यूमेनॉयड रोबोट गेम्स में वेटलिफ्टिंग रोबोट का बैलेंस बिगड़ने से वह जजों के पैनल से टकरा गया।

HighLights

  1. बीजिंग में वर्ल्ड ह्यूमेनॉयड रोबोट गेम्स में रोमांचक मुकाबले।

  2. वेटलिफ्टिंग के दौरान रोबोट का संतुलन बिगड़ा, जजों से टकराया।

  3. एक रोबोट ने 100 मीटर में उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ा।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। बीजिंग में वर्ल्ड ह्यूमेनॉयड रोबोट गेम्स चल रहे हैं। इस इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस इवेंट में रोबोट कई तरह के स्पोर्ट्स में भाग ले रहे हैं। कहीं रोबोट के बीच रेस देखने को मिल रही है तो कहीं वेटलिफ्टिंग इवेंट चल रहा है।

बीजिंग में चल रहे इस इवेंट से एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें वेटलिफ्टिंग के दौरान रोबोट का बैलेंस बिगड़ गया और वह सीधे जजों के पैनल से जा टकराया। रोबोट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है।

रोबोट का बिगड़ा बैलेंस

खबरों के मुताबिक, यह घटना सोमवार को गेम्स के दूसरे एडिशन में वेटलिफ्टिंग फाइनल के दौरान हुई। इसके बाद रोबोट को स्ट्रेचर पर ले जाया गया।

गेम्स का हेवी-लिफ्टिंग सेगमेंट असल में भारी वजन के साथ रोबोट के बैलेंस, जॉइंट टॉर्क और स्टेबिलिटी को टेस्ट करने के लिए बनाया गया है।

दूसरे वर्ल्ड ह्यूमेनॉयड रोबोट गेम्स में 16 देशों के 2,000 से ज्यादा रोबोट और 51 कॉम्पिटिशन शामिल हैं। इस बड़े हादसे के बावजूद, बीजिंग ह्यूमेनॉयड-HUST टीम के एक रोबोट ने इवेंट का पहला गोल्ड मेडल जीता। उनकी मशीन ने 16 किलोग्राम (35 पाउंड) का बारबेल सफलतापूर्वक सिर के ऊपर उठाया।

अब तक, टूर्नामेंट में शानदार इंजीनियरिंग और कुछ मजोदार लेकिन अफरातफरी वाले पल भी देखने को मिले हैं।

रोबोट ने तोड़ा उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड

बीजिंग में चल रहे इस इवेंट में चीनी ह्यूमेनॉयड रोबोट ने दुनिया के सबसे तेज धावक और जमैका के एथलीट उसैन बोल्ट का 100 मीटर रेस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को गेम्स की शुरुआती हीट में मशीन ने सिर्फ 9.39 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी की।

बर्लिन में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2009 में उसैन बोल्ट ने 9.58 सेकंड में 100 मीटर रेस पूरी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वहीं 17 साल के इस रिकॉर्ड को दुनिया का कोई भी एथलीट नहीं तोड़ पाया है।

वहीं चीन में हो रहे वर्ल्ड ह्यूमेनॉयड रोबोट गेम्स में स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ऑनर के 'लाइटनिंग' रोबोट ने इस दूरी को 9.47 सेकंड में पूरा कर लिया।

यह भी पढ़ें- 'राहुल रोबोट', कांग्रेस सांसद ने चीनी रोबोट सेना को लेकर दी चेतावनी तो BJP ने कसा तंज