Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तरकाशी: हर्षिल में भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ा, GMVN गेस्ट हाउस और कोतवाली पर मंडराया खतरा

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 11:08 PM (GMT+05:30)

    हर्षिल में भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच का मलबे का टीला बह गया, जिससे GMVN गेस्ट हाउस और कोतवाली हर्षिल पर खतरा मंडरा रहा है। ...और पढ़ें

    हर्षिल में भागीरथी नदी का बढ़ा जलस्तर।

    हर्षिल में भागीरथी नदी का बढ़ा जलस्तर।

    HighLights

    1. भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में बढ़ा खतरा

    2. नदी के बीच का मलबे का बड़ा टीला बह गया

    3. GMVN गेस्ट हाउस और कोतवाली हर्षिल पर मंडराया खतरा

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। पर्यटन स्थल हर्षिल में भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा बढ़ गया है। बीते शुक्रवार रात को हर्षिल में भागीरथी का जलस्तर बढ़ने यहां नदी के बीच चैनलाइजेशन कर खड़ा किया गया मलबे का बड़ा टीला बह गया था।

    इससे नदी का प्रवाह सीधे गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर हो गया है, जिससे निगम के गेस्ट हाउस सहित कोतवाली हर्षिल के लिए खतरा बना हुआ है। शनिवार रात को भी नदी का जलस्तर बढ़ा होने से लोगों में दहशत का माहौल है।

    उल्लेखनीय है कि दैनिक जागरण ने अपने शनिवार के अंक में आपदा के मुहाने पर खड़ा है हर्षिल...शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर यहां सुरक्षात्मक व मरम्मत कार्य में हुई देरी पर सवाल खड़े किए थे, जिस बात की आशंका जताई थी, ऐसा ही कुछ शुक्रवार रात को हुआ।

    जीएमवीएन के हर्षिल गेस्ट हाउस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार अचानक बढ़े जलस्तर के चलते उनका एक पुराना टीनशेड जो नदी में गिर गया था, वह बह गया है। मलबे का टीला बहने से गेस्ट हाउस के लिए खतरा बना हुआ है।

    खबरें और भी

    स्थानीय लोगों ने यहां सुरक्षात्मक कार्य कर हर्षिल को सुरक्षित करने की मांग की है। इधर, शनिवार रात को भी यहां नदी का जलस्तर बढ़ा होने से नदी के बढ़े जलस्तर से जीएमवीएन गेस्ट हाउस की तरफ कटाव का खतरा बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- हर्षिल में सुरक्षात्मक कार्यों में देरी से फिर बढ़ा आपदा का खतरा, खतरे की जद में कोतवाली- GMVN गेस्ट हाउस

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी स्विफ्ट कार, 2 लोगों की हुई मौत; 3 घायल