सीजेआई सूर्यकांत ने गंगोत्री धाम में की मां गंगा की पूजा, पितरों का किया तर्पण
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने गंगोत्री धाम का दौरा किया। उन्होंने मां गंगा मंदिर में पूजा-अर्चना कर पितरों का तर्पण और विसर्जन किया।

HighLights
सीजेआई सूर्यकांत ने गंगोत्री धाम का दौरा किया।
मां गंगा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
गंगा घाट पर पितरों का तर्पण और विसर्जन किया।
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत शनिवार को एक दिवसीय यात्रा पर उत्तरकाशी जनपद स्थित गंगोत्री धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मां गंगा मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान उन्होंने गंगा घाट पर पितरों का तर्पण भी किया और श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन पितृ विसर्जन कराया। गंगोत्री धाम के पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे गंगोत्री धाम पहुंचे।
धाम पहुंचने पर उन्होंने मां गंगा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद गंगा घाट पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।
सीजेआई के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।
पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया था। अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने उनके आगमन तथा धाम में प्रवास के दौरान व्यवस्थाएं संभालीं।
इस मौके पर गंगा पुरोहित सभा अध्यक्ष संजीव सेमवाल, सचिव पंडित माधवानंद सेमवाल, पवन सेमवाल, सुनील सेमवाल, रविंद्र सेमवाल, आदित्य, केशवानंद सेमवाल, महेश सेमवाल व कृपाराम सेमवाल आदि रहे।
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 4.2 दर्ज की गई तीव्रता, चार दिनों में दूसरी घटना
यह भी पढ़ें- उच्च हिमालय में भारी बर्फबारी, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ट्रेकिंग और पर्वतारोहण पर रोक
