विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 4.2 दर्ज की गई तीव्रता, चार दिनों में दूसरी घटना

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:24 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2026 09:04 PM (IST)

उत्तरकाशी और आसपास के इलाकों में शनिवार रात 8:07 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

HighLights

  1. उत्तरकाशी में शनिवार रात 8:07 बजे आए तेज भूकंप के झटके।

  2. चार दिनों में उत्तराखंड में यह दूसरी भूकंपीय घटना है।

  3. इससे पहले बागेश्वर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों से बाहर भागकर आये।

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 दर्ज की गई है, जिसका केंद्र बसुंगा के जंगलों में जमीन से 11 किलोमीटर नीचे बताया गया है।

जनपद में चार दिन के अंतराल में भूकंप के झटके आने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व बीते मंगलवार रात करीब 10:23 बजे भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 4.9 दर्ज की गई थी। उस भूकंप का केंद्र चमोली जनपद में बताया गया था।

बता दें कि उत्तरकाशी भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है और जनपद भूकंपीय जोन चार और पांच में आता है। 20 अक्टूबर 1991 की रात यहां 6.1 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ था।

उसके बाद से यहां करीब 100 से अधिक भूकंप के झटके आ चुके हैं, जब भी भूकंप के झटके आते हैं तो लोगों के जेहन में 1991 के विनाशकारी भूकंप की कड़वी यादें ताजा हो जाती हैं।

उपलब्ध विवरण के अनुसार, वर्ष 1991 के भूकंप से 1294 गांव प्रभावित हुए थे। इसमें 700 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई और पांच हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे 36 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, बर्फबारी में फंस गए थे 136 पर्वतारोही

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी जिले के आराकोट पीएचसी के पुराने भवन में भीषण आग, सेवानिवृत्त एएनएम पार्वती जैन की दुखद मौत