Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chardham Yatra: शुभ मुहूर्त में खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 02:16 PM (IST)

    गंगोत्री धाम के कपाट आज रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, अब भक्त आगामी छह माह तक दर्शन कर सकेंगे। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट आज खुले

    2. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री कपाटोद्घाटन में शिरकत का

    3. छह हजार से अधिक तीर्थयात्री धामों में पहुंचे

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भव्य पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के बीच प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही हिमालयी चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत भी हो गई।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने। गंगोत्री धाम में सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा की।

    रविवार दोपहर  12:15 बजे अमृत बेला पर गंगोत्री और 12:35 बजे यमुनोत्री के द्वार खोले गए। इस मौके पर गंगा-यमुना घाटियां मां गंगा व यमुना की जय-जयकार से गूंज उठी।  22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

    छह हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे

    गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन को विभिन्न पड़ावों पर शनिवार को छह हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे। हालांकि जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन के लिए 12 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया था।

    जानकारी के अनुसार चारधामों में पहले यमुनोत्री धाम के लिए विभिन्न पड़ावों पर करीब 3200 तीर्थयात्री पहुंचे। वहीं, गंगोत्री धाम के लिए करीब दो हजार से अधिक यात्री विभिन्न पड़ावों पर पहुंचे।

    वहीं, जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार कपाटोद्घाटन के पहले दिन के लिए यमुनोत्री में 10856 व गंगोत्री में 1496 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया था। इस तरह दोनों धामों में पहले दिन कुल 12352 तीर्थयात्रियों का पंजीकरण हुआ था।

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा 2026: यात्री वाहनों पर रात 10 से लेकर सुबह 4 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में सीएम धामी ने किया चारधाम यात्रा का शुभारंभ, यात्री बसों को दिखाई हरी झंडी

    खबरें और भी