Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा 2026: यात्री वाहनों पर रात 10 से लेकर सुबह 4 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 05:30 PM (IST)

    चमोली में चारधाम यात्रा 2026 के लिए रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्री वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा-2026 के दौरान विशेष व्यवस्थाएं लागू करते हुए यात्रा मार्गों पर यात्री वाहनों की आवाजाही पर रात 10 से सुबह चार बजे तक रोक लगाई गई है।

    जिलाधिकारी गौरव कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह निर्धारित नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें, ताकि यात्रा सुरक्षित व व्यवस्थित रूप से हो सके।

    जिलाधिकारी ने बताया कि आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के तहत यात्रा मार्गों पर यात्रियों के वाहनों का संचालन रात 10 से सुबह चार बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

    केवल भारी वाहन जैसे ट्रक, लारियों का आवागमन संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाना, चौकी, चेकपोस्ट के तहत संचालित किया जाएगा।

    इस दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस, प्रशासन तथा संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

    साथ ही, यात्रा मार्गों पर भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में सीएम धामी ने किया चारधाम यात्रा का शुभारंभ, यात्री बसों को दिखाई हरी झंडी

    यह भी पढ़ें- CM पुष्कर सिंह धामी से मिले BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, चारधाम यात्रा तैयारियों पर की चर्चा

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा अब होगी और सुरक्षित, मिलेगी रियल-टाइम मौसम व मार्ग की जानकारी