सब्जी खरीदने के बाद नींबू मांगना पड़ा महंगा, दुकानदार ने चाकू से कर दिया वार
रुद्रपुर में सब्जी खरीदने के बाद नींबू मांगने पर एक टेंट हाउस संचालक पर दुकानदार ने चाकू से हमला कर दिया। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। सब्जी लेने के बाद दुकानदार से नींबू मांगना टेंट हाउस संचालक को महंगा पड़ गया। इस दौरान दोनों के बीच हुई नोकझों के बाद दुकानदार ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। जिससे वह घायल हो गया।
यह देख आसपास के लोगों ने दुकानदार को पीट पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही घायल टेंट हाउस संचालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
चाकू के वार से लहूलुहान
पुलिस के अनुसार, ट्रांजिट कैंप निवासी प्रेम शंकर टेंट हाउस का काम करता है। सोमवार देर रात वह श्मशान घाट स्थित एक सब्जी की दुकान पर गया। जहां उसने सब्जी खरीदी। इसके बाद उसने दुकानदार से नींबू मांगा। बताया जा रहा है कि इस पर प्रेम शंकर की सब्जी विक्रेता से कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद दुकानदार ने चाकू निकाला और प्रेम शंकर पर एक के बाद एक कई वार कर दिया।
इससे वह लहूलुहान हो गया। यह देख वहां मौजूद आक्रोशित लोगों ने दुकानदार की धुनाई लगा दी। साथ ही सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं।
सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की जाएगी।
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में एनएच-74 पर स्ट्रीट लाइट मरम्मत के दौरान हादसा, हाइड्रा में टक्कर से कर्मचारी की मौत
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा: बिजली पोल पर मरम्मत के दौरान करंट लगने से पीएसी जवान की मौत