Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा: बिजली पोल पर मरम्मत के दौरान करंट लगने से पीएसी जवान की मौत

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:18 PM (GMT+05:30)

    रुद्रपुर के बगवाड़ा में बिजली ठीक करते समय पीएसी जवान धर्मेंद्र सिंह रावत की करंट लगने से मौत हो गई। वह बिजली के पोल पर चढ़े थे। ...और पढ़ें

    31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे धर्मेंद्र सिंह रावत।

    31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे धर्मेंद्र सिंह रावत।

    HighLights

    1. रुद्रपुर में बिजली ठीक करते समय पीएसी जवान की मौत

    2. करंट लगने से पोल से गिरे, सिर में गंभीर चोट आई

    3. मृतक धर्मेंद्र सिंह रावत 31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। तकनीकी दिक्कत ठीक करने के लिए बिजली पोल पर चढ़ा पीएसी कर्मी करंट लगने से नीचे गिर गया।

    इससे उसके सिर पर आई चोट के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में स्वजन और आसपास के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले आए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।

    31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात 36 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह रावत पुत्र लाल सिंह वर्ष, 2011 बैच के हैं। वह परिवार के साथ बगवाड़ा ग्रीन व्यू कालोनी में रहते थे।

    सोमवार को चार बजे तक उनकी डयूटी थी। जिसके बाद रवानगी कर वह घर चले गए। बताया जा रहा है कि वहां पर बिजली न होने पर वह मरम्म्त के लिए पोल पर चढ़ गए थे।

    इस दौरान अचानक उन्हें करंट लगा और वह जमीन पर गिर गए। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। इस पर स्वजन और आसपास के लोग उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र की मौत से पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

    सहायक सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी मिथिलेश सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह रावत 31वीं वाहिनी पीएसी के डी कंपनी में कांस्टेबल पद पर तैनात था।

    वह अपने आवास में परमिशन से रहता था। सोमवार को डयूटी के बाद वह घर चला गया था।

    इधर, धर्मेंद्र की मृत्यु की खबर मिलते ही 31वीं वाहिनी पीएसी अधिकारी और कर्मचारियों में शोक की लहर छा गई।

    यह भी पढ़ें- बछलौता फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, बाइक की डिवाइडर से टक्कर के बाद पिता-बेटी की मौत; बेटे की काटनी पड़ी टांग

    यह भी पढ़ें- सिरमौर हादसा: अपनी गाड़ी से उतरकर बुआ की कार में बैठी थी शिक्षिका, घर से 1.5 KM दूर खाई में समाया वाहन