ट्रांजिट कैंप में दर्दनाक हादसा, ड्यूटी के दौरान जानवर से टकराई कांस्टेबल की बाइक, मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में गश्त के दौरान एक कांस्टेबल की बाइक जानवर से टकराने से उनकी मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1786804192580_m.webp)
HighLights
रुद्रपुर में गश्त के दौरान कांस्टेबल की बाइक जानवर से टकराई।
हादसे में कांस्टेबल भुवन आर्या की मौके पर मौत।
पुलिस विभाग और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात बाईक सवार कांस्टेबल ड्यूटी के दौरान जानवर से टकरा गया। जिससे कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कांस्टेबल की मौत की सूचना पर महकमें में शोक की लहर दौड़ गई।
मित्रपुरम,जोहार ज्योति दमुवाढूंगा हल्द्वानी नैनीताल निवासी 41 वर्षीय भुवन आर्या पुत्र मनीराम निवासी ट्रांजिट कैंप कोतवाली में कांस्टेबल था। शुक्रवार की रात बाईक से गश्त रहे थे। इसी बीच सेंटर प्वाइंट होटल के पास बाईक जानवर से टकरा गई।
बताया जाता है कि हादसा इतना भयंकर था कि कांस्टेबल के हार्ट में जानवर की सींग घुस गया हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाली से पुलिस पहुंची। घायल कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : राज हत्याकांड में फरार सावन गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक भी पुलिस ने की बरामद
मृतक के पिता, छोटा भाई भाई कमल चंद्र आर्या समेत अन्य परिजन पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक वर्ष 2009 बैच का कांस्टेबल था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका एक 7 वर्ष का पुत्र है।
