Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मम्मी-पापा मैं ठीक हूं, आप परेशान मत होना' ईरान में फंसे उत्तराखंड के अर्पित ने किया कॉल, बताएं हालात

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 09:25 AM (IST)

    काशीपुर के श्यामपुरम निवासी विनोद कुमार सैनी का बेटा अर्पित सैनी ईरान में फंसा हुआ है। मर्चेंट नेवी में कार्यरत अर्पित की वापसी को लेकर माता-पिता चिंत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, काशीपुर। ईरान में फंसे बेटे को भारत वापस लाने को लेकर माता-पिता की चिंता बढ़ गई है। काशीपुर के श्यामपुरम निवासी विनोद कुमार सैनी ने मेयर दीपक बाली को पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा अर्पित सैनी मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। वह ड्यूटी के दौरान ईरान गया था, जहां वह फंस गया है और भारत लौटने में कठिनाई का सामना कर रहा है।

    विनोद कुमार ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, जिससे वह स्वयं बेटे को वापस लाने में असमर्थ हैं। इस कारण वह और उनका पूरा परिवार चिंतित है। उन्होंने अर्पित को भारत वापस लाने में सहायता के लिए निवेदन किया, जिस पर मेयर दीपक बाली ने पत्र को मुख्यमंत्री कार्यालय भेजकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

    बताया कि उनका बेटा अर्पित सैनी साढ़े आठ महीने पहले मर्चेंट नेवी में भर्ती हुआ था। वह दुबई गया, जहां से उसकी ड्यूटी ईरान के लिए लगी। ईरान पहुंचने के कुछ महीनों बाद वहां की स्थिति बिगड़ गई, जिससे फ्लाइट सेवाएं बंद हो गईं। हालांकि, शुक्रवार सुबह अर्पित से फोन पर बात हुई, जिसमें उसने कहा, मम्मी-पापा, मैं ठीक हूं। आप चिंता मत कीजिए। लेकिन माता-पिता को बेटे की वापसी की चिंता बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें- न्यूज चैनलों की TRP पर 4 हफ्ते की रोक, इजरायल-ईरान युद्ध के बीच सरकार का फैसला

    यह भी पढ़ें- ईरान के खिलाफ हमले में अमेरिका का साथ दे रहा पाकिस्तान? ड्रोन हमलों के लिए बेस देकर फंसा PAK

    खबरें और भी