विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोकतंत्र का महापर्व: भीषण गर्मी में भी टूटा रिकॉर्ड, नवसृजित गढ़ीनेगी में 90.6% और पाटी में 77.99% बंपर मतदान

Published: Tue, 09 Jun 2026 11:05 PM (GMT+05:30)

कुमाऊं की नवसृजित गढ़ीनेगी और पाटी नगर पंचायतों में मंगलवार को रिकॉर्ड मतदान हुआ। गढ़ीनेगी में 90.6% और पाटी में ...और पढ़ें

पाटी नगर पंचायत चुनाव में सुबह केंद्र पर मतदान करने पहुंचे मतदाता।

पाटी नगर पंचायत चुनाव में सुबह केंद्र पर मतदान करने पहुंचे मतदाता।

HighLights

  1. गढ़ीनेगी में 90.6% रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया।

  2. पाटी नगर पंचायत में 77.99% मतदाताओं ने वोट डाले।

  3. भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह।

जागरण संवाददाता, चंपावत/काशीपुर।  कुमाऊं की दो नवसृजित नगर पंचायतों में मंगलवार को रिकार्ड मतदान हुआ।

ऊधम सिंह नगर की गढ़ीनेगी में भीषण गर्मी व तपिश के बीच 90.6 प्रतिशत और चंपावत की पाटी में 77.99 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

पाटी नगर पंचायत के लिए कुल 2067 मतदाता को अध्यक्ष पद के तीन और सभासद के 14 दावेदारों का भाग्य तय करना था। इनमें से 77.99 प्रतिशत मतदाता बूथों तक पहुंचे।

अस्तित्व में आने के बाद पहली बार नगर पंचायत के लिए वोट डालने के लिए सुबह से ही विभिन्न बूथों में मतदाताओं की लंबी कतार लग गई।

युवा, महिला, बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता लोकतंत्र के इस उत्सव में शामिल हुए। मतदान को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अब 11 जून को मतों की गणना होगी।

इधर, तराई में भीषण गर्मी व तपिश के बावजूद मतदाताओं ने गढ़ीनेगी में नगर की सरकार चुनने को गजब का उत्साह दिखाया।

सात वार्ड वाले गढ़ीनेगी में सात बूथ बनाए गए थे। यहां अध्यक्ष पद पर पांच व सभासद के लिए 40 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक हुए मतदान कुल 4671 मतदाताओं में 4233 ने वोट डाला।

महिलाओं का मत प्रतिशत 93.37 व पुरुषों का 87.97 रहा। इस तरह 45 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बाक्स में बंद हो गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंकज चंदोला ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा।

यह भी पढ़ें- टिहरी: नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में 56.62% मतदान, भाजपा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

यह भी पढ़ें- टिहरी: नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष बने भाजपा के राजेंद्र पंवार, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद