Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एफसीआरए संशोधन विधेयक का विरोध करेगी कांग्रेस, सीएम धामी के बयान पर भी खरगे ने किया पलटवार

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:46 AM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एफसीआरए संशोधन विधेयक का पुरजोर विरोध करने की घोषणा की है और इस पर 10 अगस्त को विपक्षी दलों की बैठक में चर्चा हो ...और पढ़ें

    एफसीआरए संशोधन विधेयक का विरोध करेगी कांग्रेस: खरगे।

    एफसीआरए संशोधन विधेयक का विरोध करेगी कांग्रेस: खरगे।

    HighLights

    1. कांग्रेस एफसीआरए संशोधन विधेयक का पूरी तरह विरोध करेगी।

    2. 10 अगस्त को विपक्षी दलों की बैठक में रणनीति बनेगी।

    3. खरगे ने सीएम धामी के बयान पर तीखा पलटवार किया।

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (एफसीआरए) का पूरी तरीके से विरोध करेगी। साथ ही इस मुद्दे को लेकर 10 अगस्त को विपक्षी दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक में भी चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

    एफसीआरए संशोधन विधेयक संसद के मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह में लोकसभा में पेश किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही खरगे ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के कांग्रेस नेताओं के उत्तराखंड दौरे को राजनीतिक पर्यटन बताने को लेकर तीखा पलटवार भी किया।

    दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर पहुंचे खरगे ने दूसरे दिन रविवार को रुद्रपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड की नई प्रदेश कार्यकारिणी संग बैठक भी की। साथ ही उन्होंने एक बयान में कहा कि वह एआईसीसी के अध्यक्ष हैं। यहां रोज नहीं आ सकते, लेकिन उनकी पूरी सेना यहां मौजूद है। खरगे ने पदाधिकारियों से कहा कि भाजपा के "दुष्चक्र" का डटकर मुकाबला करना होगा।

    उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की नजर इस प्रक्रिया पर होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के जनमत को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड में ली नेताओं की बैठक, दिया विनर प्लान