Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल सीमा से लगे एसएसबी कैंप के पास जंगल में लगी भीषण आग, जवानों ने संभाला मोर्चा

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 12:22 PM (IST)

    नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट में एसएसबी कैंप के पास जंगल में भीषण आग लग गई, जो कैंप से मात्र 50 मीटर दूर तक पहुंच गई। ...और पढ़ें

    नेपाल सीमा से लगे एसएसबी कैंप के निकट जंगल में लगी भीषण आग। फाइल

    नेपाल सीमा से लगे एसएसबी कैंप के निकट जंगल में लगी भीषण आग। फाइल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, झूलाघाट। नेपाल सीमा से लगे भारत के झूलाघाट कस्बे में स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कैंप के निकट जंगल में अचानक भीषण आग लग गई।

    आग एसएसबी कैंप से महज पचास मीटर दूर तक आ पहुंची। इसके बाद जवानों को खुद ही मोर्चा संभाल पड़ा। एसएसबी के जवान व वन विभाग की संयुक्त टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई है।

    जवानों ने मोर्चा संभाला

    बुधवार को झूलाघाट स्थित सलानी के साल के जंगल में दोपहर बाद अचानक भीषण आग भड़क गई। नमी कम होने के कारण आग तेजी से आबादी की ओर फैलने लगी और सशस्त्र सीमा बल की ए कंपनी से मात्र पचास मीटर दूरी तक आ पहुंची। इससे वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद कंपनी में तैनात जवानों ने मोर्चा संभाला और आग बुझाने में जुट गए।

    सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करने में जुट गई। एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त टीम कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। तेज हवा और सूखी पत्तियों के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे आग पर काबू पाने में दिक्कत आ रही है।

    घाटी वाला क्षेत्र होने से क्षेत्र में तापमान भी बढ़ चुका है। आग से वातावरण में धुंध छाई हुई है। इससे श्वांस रोगियों की परेशानी भी बढ़ चुकी है। ग्रामीणों में जंगल से सटे क्षेत्रों तक आग पहुंचने का डर बना हुआ है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

    आग बुझाने के लिए पहुंची वन विभाग की टीम में वन दरोगा कैलाश चंद्र ग्वासिकोटी, फायर वाचक होशियार राम सहित अन्य कर्मी शामिल थे। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।

    यह भी पढ़ें- बागेश्वर में कौसानी के जंगलों में लगी भीषण आग, अनासक्ति आश्रम तक पहुंचीं लपटें

    यह भी पढ़ें- कानपुर में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, संकरी गलियों में फंसे दमकल वाहन

    खबरें और भी