Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, खुद पुलिस चौकी पहुंच बताई पूरी घटना

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 04:47 PM (IST)

    पिथौरागढ़ के कनालीछीना में एक पति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी ने बाद में पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया, पुलिस मा ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। जिले के कनालीछीना विकासखंड में एक पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित ने निकट की पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    विकासखंड कनालीछीना के नेपाल सीमा पर स्थित द्वालीसेरा गांव निवासी भुवन प्रसाद और उसकी 36 वर्षीय पत्नी गीता देवी में बुधवार रात्रि को किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

    इसी विवाद में भुवन प्रसाद ने घर में रखी कुल्हाड़ी से गीता देवी के सिर पर प्रहार कर दिया। अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने से गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भुवन स्वयं ही पास की पुलिस चौकी पहुंच गया।

    ग्रामीणों ने बताया कि भुवन प्रसाद ने शराब पी हुई थी। वह मजदूरी का काम करता है। पत्नी गीता देवी आशा कार्यकर्ती है। दंपती के दो बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के वक्त घर में भुवन प्रसाद की मां, बहू, बेटे, बेटी भी मौजूद रहे।


    सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अस्कोट पुलिस ने घर को सील कर दिया है। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

    खबरें और भी

    पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। इस मामले में गीता के पिता निवासी गोपाल राम ने पुलिस में तहरीर दी और पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

    ग्रामीणों ने बताया घटना शराब के नशे में हुई है, क्योंकि पति-पत्नी के बीच आज तक कभी विवाद सुनने को नहीं मिला। इस मामले में पुलिस क्षेत्रधिकारी गांव पहुंचे हैं।

    यह भी पढ़ें- बस्ती में ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर पुलिस बल तैनात

    यह भी पढ़ें- आत्महत्या करने वाले युवक के भाई ने थाने के गेट पर अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेला, मेरठ पुलिस के कार्रवाई न करने से था आहत