Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर पुलिस बल तैनात

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 03:49 PM (IST)

    बस्ती के छावनी क्षेत्र में एक ड्राइवर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, जिस पर जलने के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. छावनी, बस्ती में ड्राइवर का शव संदिग्ध हालत में मिला।

    2. शव पर जलने के निशान, हत्या की आशंका जताई जा रही है।

    3. मृतक के पिता ने पुलिस अधिकारी पर हत्या का आरोप लगाया।

    संवाद सूत्र छावनी, बस्ती। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक ड्राइवर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की संवेदनशीलता और तनाव को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।

    बुधवार रात में छावनी के रमघटिया टावर के पास राहगीरों ने एक शव पड़ा देखा, जिसकी शिनाख्त 50 वर्षीय गयाप्रसाद वर्मा निवासी शंकरपुर कुचनपुरवा के रूप में हुई है। दिवंगत पेशे से ड्राइवर था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव पर जलने के फफोले के निशान पाए गए हैं, जिससे यह मामला सड़क दुर्घटना का नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग और स्वजन मौके पर एकत्रित हो गए और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख सीओ ने सर्किल व समीनवर्ती थानों से अतिरिक्त बल बुला लिया।

    यह भी पढ़ें- बस्ती जिले में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर एक की मौत

    वर्तमान में छावनी समेत पांच थानों की पुलिस फोर्स भारी संख्या में मौके पर मौजूद है। दिवंगत के पिता रामसूजन वर्मा विक्रमजोत चौकी इंचार्ज विक्रमजोत पर हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पड़ोसी से विवाद में पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

    खबरें और भी

    शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्वजन की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पांच थानों की पुलिस सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात हैं। अलग से फोरेंसिक, स्वाट व सर्विलांस टीमें काम कर रही हैं ।जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

    -

    -स्वर्णिमा सिंह, सीओ सिटी, हर्रेया, बस्ती