Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ चढ़ने लगे हाथी: कोटद्वार के 3000 मीटर ऊंचे भंवासी गांव में पहली बार दिखा हाथी, ग्रामीणों में दहशत

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 04:52 PM (IST)

    कोटद्वार के दुगड्डा ब्लॉक स्थित 3000 मीटर ऊंचे भंवासी गांव में पहली बार हाथी देखा गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कोटद्वार के भंवासी गांव में पहली बार दिखा हाथी

    2. 3000 मीटर ऊंचाई पर हाथी की आमद से दहशत

    3. ग्रामीणों को फसल और जान-माल का खतरा सताया

    संवाद सहयोगी, कोटद्वार (पौड़ी)। अब तक ग्रामीण गुलदार, भालू और जंगली सूअर के आतंक से जूझ रहे थे। अब हाथी भी पहाड़ चढ़ने लगे हैं।

    दुगड्डा विकासखंड के अंतर्गत करीब तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित भंवासी गांव के आसपास पहली बार हाथी नजर आया।

    हाथी पौखाल व भंवासी गांव के आसपास घूमता हुआ देखा गया है। ऊंचाई वाले इस क्षेत्र में हाथी की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों को जान-माल के साथ ही अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है।

    आमतौर पर हाथी लैंसडौन वन प्रभाग क्षेत्र के मैदानी इलाकों के आसपास दिखाई देता है। कोटद्वार में रामणी-पुलिंडा मार्ग, सनेह मार्ग, भाबर क्षेत्र के साथ ही कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग व ऐता गांव तक हाथी की धमक बनी रहती है। लेकिन, अब हाथी दुगड्डा से कई किलामीटर दूर भवासी गांव तक पहुंच गया है।

    गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव व वरिष्ठ वन्यजीव वैज्ञानिक डा.दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि जयगांव, भटगांव बागी और भवासी के ग्रामीणों को दो दिन से एक वयस्क हाथी क्षेत्र में घूमता नजर आता है।

    बताया कि जिस क्षेत्र में हाथी नजर आ रहा है, वह क्षेत्र हिंवल नदी के तट पर है। हिंवल नदी गरूड़ चट्टी के समीप गंगा नदी में मिलती है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि हरिद्वार वन प्रभाग अथवा राजाजी नेशनल पार्क की ओर से यह हाथी इस ओर आया होगा।

    कहा कि पहाड़ पहले ही बाघ, गुलदार, भालू, जंगली सूअर, बंदर जैसे वन्यजीवों की आमद से परेशान है। ऐसे में अब हाथी भी उनकी फसलों के लिए चुनौती बन सकता है।

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में 300 KM का सफर और 'हाथी' जैसी बाधाएं, गजराज को 'एयरावत' ने दूर पहुंचाया

    यह भी पढ़ें- हाथी-भालू गर्मी में भी कूल, पाप्सिकल्स और स्प्रिंकलर दे रहे रिलीफ; आगरा वाइल्डलाइफ SOS में स्पेशल ट्रीटमेंट

    खबरें और भी