Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथी-भालू गर्मी में भी कूल, पाप्सिकल्स और स्प्रिंकलर दे रहे रिलीफ; आगरा वाइल्डलाइफ SOS में स्पेशल ट्रीटमेंट

    Updated: Sun, 31 May 2026 01:42 PM (IST)

    वाइल्डलाइफ एसओएस आगरा में हाथियों और भालुओं को गर्मी से बचाने के लिए विशेष उपाय कर रहा है। उनके आहार में मौसमी फल, ओआरएस और बाड़ों में पूल, स्प्रिंकलर ...और पढ़ें

    मथुरा के चुरमुरा स्थित हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र में पूल में हाथी को कद्दू खिलाते वाइल्ड लाइफ एसओएस के विशेषज्ञ।ञ सौजन्य एसओएस

    मथुरा के चुरमुरा स्थित हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र में पूल में हाथी को कद्दू खिलाते वाइल्ड लाइफ एसओएस के विशेषज्ञ।ञ सौजन्य एसओएस


    HighLights

    1. भालुओं को ताज़े फल, ओआरएस और पाप्सिकल्स दिए जा रहे।

    2. हाथियों के आहार में मौसमी फल, सब्जियां और स्प्रिंकलर।

    3. पूल, स्प्रिंकलर, एयर कूलर से जानवरों को मिल रही ठंडक।

    जागरण संवाददाता, आगरा। हाथियों और भालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस ने उनके आहार में बदलाव किया है। भालुओं को ताज़ा तरबूज, खरबूजा, आम जैसे फल दिए जा रहे हैं, जो उन्हें अतिरिक्त नमी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही ओरल रिहाइड्रेशन साल्यूशन (ओआरएस) के माध्यम से इलेक्ट्रोलाइट्स भी दिए जा रहे हैं।

    हाथियों के आहार में तरबूज, कद्दू, लौकी और खीरे जैसे मौसमी फल और सब्जियां शामिल की गई हैं। उनके बाड़ों में स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। गर्मी में पूल, पाप्सिकल्स और स्प्रिंकलर से हाथियों और भालुओं को कूल रखा जा रहा है।

    वाइल्डलाइफ एसओएस ने आहार में मौसमी फल व सब्जियां शामिल कीं

    सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठक स्थित भालू संरक्षण केंद्र में भालुओं को गर्मी से राहत देने और प्राकृतिक व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए जमे हुए फल के पाप्सिकल्स जैसी ठंडक देने वाली चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं। बाड़ों के अंदर पानी के पूल, वाटर स्प्रिंकलर और एयर कूलर ठंडे वातावरण को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे गर्मी में उन्हें राहत रहती है।

    bear small


    भालुओं को इलेक्ट्रोलाइट्स भी दिया जा रहा है

    मथुरा के चुरमुरा स्थित हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र और हाथी अस्पताल में हाथियों को ठंडा और सक्रिय रखने के लिए ग्रीष्मकालीन देखभाल उपायों को बढ़ाया गया है। बाड़ों में स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। हाथियों को नहाने और आराम करने के लिए तालाबों तक निर्बाध पहुंच दी गई है। हाथियों के लिए मिट्टी के स्नान की भी व्यवस्था करती है, जो उनको प्राकृतिक व्यवहार की नकल करने में मदद करता है और साथ ही उनकी त्वचा को धूप से भी बचाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में रेडियो ऑपरेटर का ग्रांड वेलकम: 8 लग्जरी कारों और 50 बाइकों का काफिला, 25 KM तक निकला जुलूस

    एयर कूलर बाड़ों में लगाए

    वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, हमारी टीम यह सुनिश्चित करने का अथक प्रयास करती है कि प्रत्येक भालू और हाथी पूरे मौसम में हाइड्रेटेड और मानसिक रूप से सक्रिय रहे। सह-संस्थापक और सचिव गीता शेषमणि ने कहा, ग्रीष्मकालीन देखभाल के प्रत्येक प्रोटोकॉल को जानवरों के शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक तैयार किया जाता है।यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद बच्चे की हत्या में सामने आया नया मोड़, अस्पताल में बिलख पड़ी मां बोली थी- बेटे को मार डाला

    पशु चिकित्सा सेवाओं के उप-निदेशक डॉ. इलैयाराजा एस ने कहा, गर्मी के तनाव को रोकने के लिए निरंतर निगरानी, जल प्रबंधन और शीतल पर्यावरण आवश्यक हैं। आहार संबंधी सहायता के माध्यम से, हमारी पशु चिकित्सा और देखभाल टीमें यह सुनिश्चित करती हैं कि जानवर भीषण गर्मी की स्थितियों का सुरक्षित रूप से सामना कर सकें।