Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल: युवती अपनी शिफ्ट पूरी कर निकली कंपनी से बाहर, अचानक चलते-चलते सड़क पर गिरी और चली गई जान

    Updated: Sat, 09 May 2026 07:24 PM (IST)

    लालकुआं की मदरसन कंपनी में कार्यरत 21 वर्षीय युवती रिमझिम की ड्यूटी के बाद घर जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मदरसन कंपनी की 21 वर्षीय युवती की अचानक मौत

    2. ड्यूटी के बाद घर लौटते समय बेहोश होकर गिरी

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

    संवाद सहयोगी, लालकुआं (नैनीताल)। मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

    घटना के बाद कंपनी परिसर और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

    ईसाई नगर नंबर-एक लामाचौड़ हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय रिमझिम पुत्री मनोहर लाल शनिवार दोपहर अपनी ए शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर कार्ड पंच करने के बाद कंपनी के मुख्य द्वार से बाहर निकली थी।

    बताया जा रहा है कि वह अन्य साथी कर्मचारियों के साथ बस में बैठने के लिए हाईवे की ओर जा रही थी, इसी बीच अचानक चलते-चलते वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी।

    घटना के बाद साथी महिला कर्मचारियों ने उसे संभाला और कंपनी प्रबंधन की मदद से तत्काल डा. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    युवती की अचानक मौत की खबर से कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों में शोक और दहशत का माहौल है। कंपनी के एचआर हेड सुभाष तिवारी ने बताया कि रिमझिम फरवरी में ही कंपनी में कार्यरत हुई थी।

    परिवार में उसके एक भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें से एक बहन का विवाह हो चुका है। इधर, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में गंगा में नहाते समय बहा छात्र, एसडीआरएफ का सर्च आपरेशन जारी

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को लोडर वाहन ने कुचला, हुई मौत