विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

25 फरवरी को हल्द्वानी में किसानों से सीधा संवाद करेंगी केंद्रीय मंत्री उमा भारती

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Wed, 20 Feb 2019 07:48 PM (IST)

भाजपा ने किसानों को अपने पक्ष में करने के लिए हरसंभव कोशिश शुरू कर दी है। हीं अब 25 फरवरी को केंद्रीय मंत्री उमा भारती हल्द्वानी में प्रगतिशील किसानों से सीधे संवाद करेंगी।

25 फरवरी को हल्द्वानी में किसानों से सीधा संवाद करेंगी केंद्रीय मंत्री उमा भारती
25 फरवरी को हल्द्वानी में किसानों से सीधा संवाद करेंगी केंद्रीय मंत्री उमा भारती

हल्द्वानी, जेएनएन : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने किसानों को अपने पक्ष में करने के लिए हरसंभव कोशिश शुरू कर दी है। पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्रपुर में आयोजित महारैली में फोन से संबोधित कर किसानों के हितों की बात की थी। वहीं अब 25 फरवरी को केंद्रीय मंत्री उमा भारती हल्द्वानी में प्रगतिशील किसानों से सीधे संवाद करेंगी।
भाजपा ने फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री के आगमन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजन होगा। लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख किसानों की लिस्ट तैयार की जा रही है। कार्यक्रम आयोजक सुरेश तिवारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती एक दिवसीय दौरे पर यहां आएंगी। वह भारत के मन की बात के कार्यक्रम में शामिल होंगी। पार्टी कार्यालय में दोपहर 12 बजे पत्रकारों से भी मुखातिब होंगी। इसके बाद दोपहर ढाई बजे से चार बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों से खुला संवाद करेंगी। किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी भी देंगी। साथ ही किसान क्या सोचते हैं, इस बारे में जानकारी भी जुटाएंगी। इसके बाद किसानों को सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कॉर्बेट पार्क में अब हर पर्यटक कर सकेंगे बाघ का दीदार, जानिए क्‍या है योजना

यह भी पढ़ें : कॉर्बेट पार्क में अब हर पर्यटक कर सकेंगे बाघ का दीदार, जानिए क्‍या है योजना