नैनीताल के पंगोट में बर्फबारी, ठंड बढ़ी; 25 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
नैनीताल में बुधवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई, जबकि पास के पंगोट में बर्फबारी हुई, जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह मौसम बदलाव ...और पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम ने बदली करवट। जागरण
HighLights
नैनीताल में बारिश-ओलावृष्टि, पंगोट में हुई बर्फबारी
पश्चिमी विक्षोभ के कारण कड़ाके की ठंड बढ़ी
वीकेंड पर 25 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
जागरण संवादाता, नैनीताल। नैनीताल में बुधवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं नैनीताल के समीपवर्ती पंगोट क्षेत्र में बर्फबारी हुई।
नैनीताल में मंगलवार दोपहर से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के पुनः दस्तक देने से हिमपात की संभावना बनी हुई है। मौसम बदलने से नगर में कड़ाके की ठंड पढ़नी शुरू हो गई है। वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ अब करीब करीब छंट गई है। कारोबारियों के अनुसार वीकेंड पर तीन दिन में 25 हजार से अधिक पर्यटकों ने शहर में एंट्री की। जिससे कारोबारियों को बूस्टर डोज मिल गई।
मंगलवार सुबह के समय मौसम खुला था और धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर में मौसम ने करवट ली और हल्की रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। नगर में फिर से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। तापमान में भारी गिरावट आ गई है। लोगों को हीटर व आग का सहारा लेना पढ़ रहा है।
मौसम विभाग देहरादून के राज्य निदेशक डा सीएस तोमर ने बताया कि यह दूसरा पश्चिमी विक्षोभ है, जो खासा प्रभावशाली बना हुआ है और ऊंची चोटियों में बर्फबारी तो कुछ हिस्सों में बारिश होने लगी है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर और में अधिक रहेगा, जबकि नैनीताल, चंपावत और उद्यमसिंह नगर में आंशिक रहने वाला है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार दोपहर तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 30 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसका असर प्रदेश में 1 व 2 फरवरी को प्रभावी रहेगा।
जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वर्षा 8 मिमी रिकार्ड की गई। आद्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही। इधर शहर में मंगलवार को पर्यटकों की आमद बेहद कम रही। गणतंत्र दिवस व वीकेंड पर पहुंचे अधिकांश पर्यटक लौट गए। होटल-रेस्टोरेंट में काम घट गया तो पर्यटक स्थलों में भी भीड़ छंट गई। होटल एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर साह के अनुसार वीकेंड पर हिमपात की वजह से पर्यटन कारोबार में वृद्धि हुई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Snowfall Update: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी, स्नोफॉल की लेटेस्ट फोटो देख खिल जाएगा तन-मन
यह भी पढ़ें- Weather Update: मसूरी में सीजन की दूसरी बर्फबारी, नैनीताल में गिरे हिमकण; बदरी-केदार में भी हिमपात
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की मोस्ट फेवरेट स्नोफॉल डेस्टिनेशन पर भारी बर्फबारी, बर्फ में खेल रहे सैलानी; रास्ते बंद