Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल के ज्योलीकोट में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 01:53 PM (IST)

    नैनीताल के ज्योलीकोट में 19 वर्षीय युवक निखिल गंगवार ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उसे कमरे में पंखे से लटका पाया, ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर के समीपवर्ती ज्योलीकोट क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

    सुबह तड़के स्वजनों को युवक कमरे के भीतर रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतार अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    पुलिस जांच में जुटी

    जानकारी के मुताबिक ज्योलीकोट निवासी 19 वर्षीय निखिल गंगवार मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। सुबह रोजाना के समय मे वह नहीं उठा तो स्वजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

    स्वजनों ने जाली के दरवाजे से भीतर झांक कर देखा तो निखिल रस्सी के सहारे पंखे से लटका मिला। यह देख स्वजनों के होश उड़ गए। दरवाजा तोड़ किसी तरह स्वजन भीतर पहुंचे, इस बीच ज्योलीकोट चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। निखिल को नीचे उतार बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    चौकी इंचार्ज श्याम बोरा ने बताया कि युवक ने आत्मघाती कदम क्यो उठाया कारणों का पता नहीं लग पाया है। जिसको लेकर पूछताछ व जांच की जा रही है। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव स्वजनों को सौप दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल पुलिस को देख खौफ में आया आरोपी, जेल जाने से बचने के लिए पिया बॉडी वॉश

    यह भी पढ़ें- 'हनीट्रैप' वाली सोशल मीडिया स्टार अरीशा; नैनीताल में युवक को फंसाया, फिर कमरे में बंद कर किया ब्लैकमेल