नैनीताल पुलिस को देख खौफ में आया आरोपी, जेल जाने से बचने के लिए पिया बॉडी वॉश
दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में घिरे भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से ठीक पहले उन्होंने बॉडी वॉश पी लिया, ज ...और पढ़ें

आरोपी को अस्पताल में कराया गया भर्ती। जागरण
HighLights
दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे को पुलिस ने पकड़ा।
गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने बॉडी वॉश पी लिया।
अस्पताल में भर्ती, जांच में सहयोग नहीं किया।
जागरण संवाददाता, नैनीताल। दुष्कर्म समेत अन्य मामलों में आरोपित चल रहे भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद भी हंगामा नहीं थमा। पकड़े जाने से ठीक पहले आरोपित ने बॉडी वाश पी लिया था।
नैनीताल पहुंचने के बाद उसके मुंह से झाग निकलता देख पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। देर रात पुलिस उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर गयी। जहां जांच में सहयोग नहीं करने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बता दें कि भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर एक छात्रा ने दुष्कर्म, गर्भपात समेत अन्य संगीन आरोप लगाए थे। जिसके विरुद्ध मल्लीताल कोतवाली में संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपित ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका तो दायर की लेकिन उसे राहत नहीं मिली।
मामला फिलहाल जिला कोर्ट में विचाराधीन है। लंबे समय से आरोपित घर से बाहर चल रहा था। जिसे इस बीच घर लौटने की सूचना मिली तो पुलिस मंगलवार रात उसके घर दबिश को पहुंची। जहां उसने व उसके स्वजनों ने जमकर हंगामा किया।
खबरें और भी
आरोपित ने खुद को घर के भीतर बंद कर फेसबुक लाइव कर पुलिस पर स्वजनों के साथ मारपीट करने समेत कई संगीन आरोप लगाए। आरोपित वीडियो में जहर पीने के भी दावे कर रहा था। करीब आधे घंटे के हंगामे के बाद पुलिस उसे पकड़ नैनीताल ले गयी। जहां देर रात उसे कोतवाली ले जाने के दौरान उसके मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख पुलिस के भी हाथपांव फूल गए।
यह भी पढ़ें- किच्छा में 91.16 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तत्काल पुलिस उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर गयी। लेकिन वहां भी आरोपित का हंगामा नहीं थमा। आरोपित ने चिकित्सकों को जांच व उपचार में सहयोग नहीं किया। विरोध और हंगामे के चलते चिकित्सक उसकी जांच तक नहीं कर पाए। डॉ साहिल कुमार ने बताया कि मरीज के मुंह से झाग निकल रहा था। जांच नहीं होने के कारण उसने क्या खाया इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। हालांकि उसके द्वारा बॉडी वाश पीने की बात सामने आ रही है। जिसे फारेंसिक जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।