Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में सड़क पर बोतल फेंकने से बवाल, कार सवारों ने युवक को पीटा

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 09:16 AM (IST)

    नैनीताल में सड़क पर बोतल फेंकने से रोकने पर कार सवारों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित हितेश बिष्ट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग क ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। कार चालक को राह चलते युवक ने सड़क पर पानी की खाली बोतल फेंकने को लेकर टोका, तो कार सवार युवकों ने उसकी पिटाई कर दी।

    पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मल्लीताल चार्टन लाज निवासी हितेश बिष्ट की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कहा गया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे वह चीना बाबा चौराहे से पैदल बाजार की ओर जा रहा था।

    रायल होटल के समीप एक कार सवार ने कार के भीतर से पानी की बोतल बाहर फेंक दी, जो उसे लगते-लगते बची। जब उसने इस पर विरोध जताया, तो कार से तीन चार युवक बाहर उतरे व उसकी पिटाई कर दी। उसके दोस्त ने मौके पर पहुंचे किसी तरह उसकी जान बचाई।

    एसएसआइ दिनेश जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- लोनी में उधार के पैसे मांगने पर युवक को पीटा, आरोपियों पर केस दर्ज

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भाजपा के युवा संवाद में सवाल से संग्राम, युवक को पीटा